वफ्फ बिल देश के मुस्लिम समुदाय के लिए है लाभकारी : सुरेंद्र मैथानी

कानपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। वफ्फ संशोधन बिल का लोकसभा में पेश होना यह पूरे देश ही नहीं बल्कि गरीब मुसलमान के लिए लाभकारी है। ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी द्वारा पक्ष और विपक्ष की राय लेने के बाद ही इस बिल को बनाया गया था। किसी भी धार्मिक स्थल या किसी भी मस्जिद पर सरकार का दखल नहीं होने जा रहा है। इसके बावजूद अगर किसी को आपत्ति है तो वह स्वतंत्र है और कोर्ट में जाकर अपना पक्ष भी रख सकते हैं। यह बातें बुधवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कही।

लोकसभा में पेश हुए वफ्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तो वहीं भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना बयान जारी करते हुए इस बिल को देश और मुसलमानों के हित में बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि इस बिल से किसी को कोई आपत्ति है। तो वह कोर्ट में जाकर अपना पक्ष भी रख सकता है।

आगे उन्होंने बताया कि जो देश की संपत्ति है। उससे अर्जित होने वाला लाभ वफ्फ बोर्ड को मिल सके ऐसी व्यवस्था भी की गयी है। इस बोर्ड में गैर मुस्लिम, पूर्व जज, तीन सांसद, दो महिलाएं और वकील भी शामिल होंगे। इस बिल का उद्देश्य यह है कि सारी संपत्तियों का एक जगह पर ब्यौरा होगा।

आगे उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बिल को लेकर विपक्षियों द्वारा गलत बयानों के जरिये मुस्लिम समुदाय को केवल भड़काने का काम किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

   

सम्बंधित खबर