सुपौल, 03 जून (हि.स.)। जिले के जदिया थाना पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष नंदनकिशोर नंदन ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम ने अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी की। इस दौरान नंदना पंचायत के वार्ड संख्या-04 से न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के एक आरोपी राजकुमार उरांव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बघेली पंचायत के मुहर्रमपुर वार्ड संख्या-18 में की गई कार्रवाई के दौरान मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी बुधु मुखिया को भी पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

