मनवाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर 6 ग्राम हेरोइन बरामद

जम्मू, 21 जुलाई: नशा मुक्त अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए जम्मू ग्रामीण पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना झज्जर कोटली के अंतर्गत पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम नधाल, मनवाल में नाका जांच कर रही थी। इसी दौरान बट्टल की ओर से उधमपुर की तरफ पैदल आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

 

 

 

 


तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से एक पॉलीथीन पाउच में छिपाकर रखा गया लगभग 5–6 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत कुमार पुत्र रोमेश कुमार, निवासी कन्याला, तहसील डंसाल, जिला जम्मू के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना झज्जर कोटली में एफआईआर संख्या 96/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कहा कि "नशा मुक्त अभियान" के तहत नशा तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर