दक्षिण 24 परगना के कुलतली में हिरासत में लिये गये 18 बांग्लादेशी

कोलकाता, 3 जून (हि.स.) : दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना क्षेत्र के गोदाबर इलाके से कुलतली थाना पुलिस ने 18 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इस समूह में 12 वयस्क पुरुष एवं महिलाएं तथा छह बच्चे शामिल हैं। इनमें से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में बुधवार तड़के कुलतली के गोदाबर क्षेत्र स्थित एक स्थानीय ईंट-भट्टे से कुल 18 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में 12 वयस्क पुरुष एवं महिलाएं हैं, जबकि शेष 6 बच्चे हैं। बिना किसी वैध दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर वे पिछले कई वर्षों से भारत में रह रहे थे।

पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने स्वीकार किया कि वे सभी एक प्रभावशाली दलाल गिरोह की मदद से अवैध रूप से कंटीले तारों की बाड़ पार कर भारत में प्रवेश किए थे। बांग्लादेश सीमा पार कराने के लिए उन्हें सीमा क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय दलालों को प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 30 हजार रुपये तक भुगतान करना पड़ा था।

पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को होल्डिंग सेंटर में भेजने की तैयारी कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर