नदी में स्नान करने के दौरान बच्चों को मिले चार कारतूस
- Admin Admin
- Apr 01, 2025

उत्तर दिनाजपुर, 01 अप्रैल (हि. स)। नदी से बंदूक के चार कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार को जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खबरगांव की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चे सुबह खबरगांव इलाके में दलनचा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी से बच्चों को चार कारतूस मिले। जिसे बच्चे खिलौना समझ अपने साथ ले आए। बाद में स्थानीय लोगों ने बच्चों को उन कारतूसों से खेलते हुए देखा। जिसकी खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों कारतूस को अपने कब्जे में लिया। इस्लामपुर थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वे कारतूस किसने और क्यों नदी में फेंके या जमा किये थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार