आकाशीय बिजली गिरने से गृहवधू की मौत

सिलीगुड़ी,18 जून (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से गृहवधू की मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खोरीबाड़ी के गौरीजोत क्षेत्र में बुधवार रात हुई है। बताया जा रहा है कि गीता राय अपने घर के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना के बाद परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

   

सम्बंधित खबर