आजीविका सॉफ्ट टॉय बनाकर चला रहीं महिलाएं

हल्द्वानी, 30 जून (हि.स.)। रामनगर में दस महिलाओं के समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं ऊन से टेडी बियर, पांडा और फूल बनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं। महिलाओं के बनाए उत्पादों को कॉर्बेट पार्क के सोबिनियर शॉप में रखा गया है, जहां से महिलाओं को लाभ मिल रहा हैं।

वसुंधरा स्वायत्त सहकारिता समूह की अध्यक्ष प्रमिला जोशी क अनुसार पंपापुरी, भरतपुरी की दस महिला समूहों का ग्रुप है। इस समुह में काबेरी समूह, माता आदि शक्ति, अंजनी, भूमिया देव, पांचालो, मां जगद॑बा, शांतिकुंज, चांदतारा, संघर्ष समूह आदि शामिल हैं।

महिलाओं के समूहों को ऊन से सॉफ्ट टॉय बनना सिखाया गया था। जिसके बाद अब महिलाओं की ओर से सॉफ्ट टॉय में टेडी बियर, पांडा, फूल, ऑक्टोपस आदि बनाए जा रहे हैं।

इनके अलावा ऐपण से डिजाइन की गई घड़ियां भी बनाई जा रही हैं, जिसका काफी चलन है। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। भले ही महिलाएं अलग-अलग समूहों से जुड़ी हैं, लेकिन वह अपना घरेलू कार्य करने के बाद यह कार्य कर रही हैं।

इस कार्य से होने वाली आमदनी को महिलाओं में बांटा जाता है, ताकि सभी की आजीविका चलती रहे। समूह की उपाध्यक्ष तारा कांडपाल सहित महिलाएं इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / DEEPESH TIWARI

   

सम्बंधित खबर