हिसार : महाप्रशिक्षण अभियान से कार्यकर्ताओं को मिली नई जानकारी : डॉ. आशा खेदड़
- DSS Admin
- May 18, 2026
जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं
व वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया
हिसार, 18 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला
अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने हिसार में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान-2026
को सफल बताते हुए कहा है कि इससे कार्यकर्ताओं को नई जानकारी मिली है। उन्होंने महाप्रशिक्षण
अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं व इसमें अतिथि के तौर पर पहुंचे वरिष्ठ नेताओं का
आभार जताया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने साेमवार काे कहा कि
हिसार में दो दिन तक चले महाप्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं
ने अलग-अलग सत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं
बारे जानकारी दी। इससे कार्यकर्ताओं को नई जानकारियां मिली और वे अपडेट हुए। उन्होंने
आयोजन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षण अभियान से जुड़े सभी
सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि पार्टी का यह महाप्रशिक्षण
अभियान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने
की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने
पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिसके
कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कार्यकर्ताओं
को मार्गदर्शन देने वाले वक्ताओं केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण
बेदी, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता,
प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव,
प्रदीप जैन, रवि बतान, धुम्मन सिंह किरमच, मीडिया विभाग, आईटी विभाग व सोशल मीडिया
सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने
कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं
निष्ठा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार
सभी कार्यकर्ता भविष्य में भी संगठन हित में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते
रहेंगे।

