मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला कल पटना में

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मत्स्य पालन विभाग शनिवार को बिहार के पटना में मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग और प्रदर्शन पर एक कार्यशाला आयोजित कर रहा है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ​ललन सिंह,

बिहार की मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं सम्राट चौधरी शामिल होंगे।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि कार्यशाला के दौरान अभिनव ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए वैज्ञानिकों, राज्य मत्स्य अधिकारियों, मछुआरों को एक मंच पर लाया जाएगा। मत्स्य पालन क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की परिवर्तनकारी क्षमता पर तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगे। मछली चारा और मछली के बीज के साथ-साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और विभिन्न राज्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यशाला का समापन पटना के दीघा घाट पर होगा। इस पहल का उद्देश्य नदी में मछली स्टॉक को बढ़ाना और स्थायी मत्स्य प्रबंधन के लिए पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिरंचि सिंह

   

सम्बंधित खबर