विश्व रक्तदाता दिवस 2026-जीएमसी कठुआ की पहल, दो शिविरों में 67 यूनिट रक्त संग्रह

World Blood Donor Day 2026 – GMC Kathua Initiative: 67 Units of Blood Collected Across Two Camps


कठुआ, 14 जून । विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर अत्री के मार्गदर्शन में इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर उप-जिला अस्पताल बनी तथा 121 बटालियन सीआरपीएफ हीरानगर कठुआ में आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉ. सुरिंदर अत्री ने कहा कि नियमित रक्तदान सर्जरी, ट्रॉमा केयर, कैंसर उपचार और विभिन्न रक्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम इंसानियत की एक बूंद-रक्तदान करें जानें बचाएं रही जो मानवता की सेवा के इस महान कार्य को और भी प्रेरणादायक बनाती है। शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं और सामाजिक संगठनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इन दोनों शिविरों के दौरान कुल 67 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जो जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर