योगासन, प्राणायाम के जरिए स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
लेह, 03 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोवा रिग्पा (एनआईएसआर) साबू थांग (लद्दाख) में बुधवार को मिशन लाइफ के अंतर्गत कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस से पहले आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य लोगों में सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का विषय “योग अभ्यास को सजग और कम-उपभोग वाली जीवनशैली से जोड़ना” था। इसमें संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षक गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
सत्र में बताया गया कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच गहरे संबंध पर भी जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने स्वस्थ, पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
-----------

