प्रयागराज, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर भावापुर मोहल्ले में मंगलवार को घर के अन्दर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि करेली थाने को मंगलवार को सूचना दी गई है कि सुल्तानपुर भावापुर गांव निवासी शिवकुमार गुप्ता (35 ) का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
------------

