पठानकोट में पुलिस ने व्यापारियों से की बैठक:व्यापारियों ने उठाया शहर में बढ़ती चोरियों का मुद्दा, गश्त व सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन

पठानकोट में शहर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से थाना डिवीजन नंबर-1 में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों की शिकायतें सुनीं और उनके निवारण का आश्वासन दिया। बैठक में नवनियुक्त थाना प्रभारी डिवीजन नंबर-1 अमनप्रीत कौर, थाना प्रभारी डिवीजन नंबर-2 अमित सिंह तथा ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक में गूंजा बढ़ती चोरियों का मुद्दा जानकारी देते हुए व्यापारी मनिंदर ने बताया कि आज उनकी ओर से बैठक में उनका शहर में आ रही समस्याओं के प्रति बताया गया है उन्होंने बताया है कि पुलिस को अवगत कराया है कि शहर में बढ़ रही चोरियों पर नकेल कसी जाए और कल पठानकोट के स्विमिंग पूल में एसएसपी पठानकोट की ओर से व्यापारी के साथ मीटिंग की जाएगी उन्होंने अलग-अलग संगठन से इस मीटिंग में हिस्सा लेने की अपील की है। कल एसएसपी से भी होगी बैठक मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि जब से आम आदमी पार्टी आई है तब से उनकी ओर से व्यापारियों के हक में कार्य किया जा रहे हैं जिसके चलते चलते आज व्यापारियों वह पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है और कल एसएससी पठानकोट के साथ एक मीटिंग रखी गई है जिसमें अलग-अलग संगठन को भी वहां बुलाया गया है ताकि वह अपनी अपनी समस्या वहां पर बता सकें। व्यापारियों की मुश्किलों को दूर करने के पुलिस प्रतिबद्ध थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज की बैठक में सुनी गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अमनप्रीत कौर ने यह भी बताया कि इस विषय पर जल्द ही एसएसपी पठानकोट के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

   

सम्बंधित खबर