अमृतसर में AAP वार्ड इंचार्ज को मारी गोली:टांग पर लगी, गंभीर घायल, गाड़ी लगाने को लेकर हुआ झगड़ा; निगम चुनाव भी लड़े चुके

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड नंबर 42 के इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ को आज गोली मार दी गई। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि बाऊ निगम चुनाव भी लड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, जयपाल सिंह बाऊ का अपने पड़ोसी से ही गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा हुआ था। आज दोपहर तकरीबन एक बजे उनके घर के बाहर ही लड़ाई हुई। नौबत गली गलौज तक आ पहुंची। थोड़ी देर बाद आमने-सामने फायर हुए, जिसमें जयपाल सिंह की टांग पर गोली लगाई है। गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा जयपाल सिंह के जानकार वरपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी की पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ है। हालांकि जब वो खुद बयान देंगे तभी पता चलेगा कि असली मामला क्या है। जयपाल सिंह वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निगम चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस मामले में सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें दोनों पार्टियां पहले झगड़ा कर रही हैं। फिर आमने-सामने फायर किए गए हैं।

   

सम्बंधित खबर