अमृतपाल सिंह पर लगे कई आरोप गलत:बचाव पक्ष हाईकोर्ट में देगा चुनौती, डिस्चार्ज अर्जी पर अमृतसर कोर्ट में सुनवाई, कल भी तारीख

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े कानूनी मामले में आज अमृतसर की अदालत में महत्वपूर्ण कार्यवाही हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करते हुए अदालत ने अमृतपाल पर लगी कुछ धाराओं को हटाने का फैसला सुनाया है। हालांकि, अन्य गंभीर आरोपों पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह संधू ने अदालत में 'डिस्चार्ज अर्जी' पर विस्तार से बहस की। उन्होंने तर्क दिया कि अमृतपाल सिंह पर लगाए गए कई आरोप और धाराएं तथ्यों के विपरीत हैं और कानूनन टिकने योग्य नहीं हैं। संधू ने अदालत के समक्ष विभिन्न कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए आरोपों को चुनौती दी। अदालत का फैसला और अगली रणनीति बहस के बाद अदालत ने कुछ सेक्शन (धाराओं) को हटाने के आदेश दिए, जिसे बचाव पक्ष अपनी आंशिक जीत मान रहा है। डवोकेट ऋतुराज सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और जिन धाराओं को बरकरार रखा गया है, उन्हें चुनौती देने के लिए जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। संधू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता उन सभी आरोपों को हटवाना है जो गलत तरीके से थोपे गए हैं। कानूनी और सबूतों की लड़ाई बचाव पक्ष ने दावा किया कि मामले में लगाए गए कई आरोप बेबुनियाद हैं और इन्हें केवल गवाहों और सबूतों के आधार पर ही साबित किया जा सकता है। एडवोकेट संधू ने कहा कि आने वाले समय में वे पूरी तैयारी के साथ अदालत में अपना पक्ष रखेंगे ताकि यह साबित हो सके कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। 15 मई को होगी अगली सुनवाई जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 15 मई को तय की गई है। आगामी सुनवाई में अदालत के समक्ष सबूतों, दस्तावेजों और गवाहों को लेकर अगली प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, इस अदालती कार्यवाही पर राजनीतिक और कानूनी विशेषज्ञों की पैनी नजर बनी हुई है।

   

सम्बंधित खबर