भाजपा सरकार किसान विरोधी : धालीवाल

अमृतसर| आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील के तहत देश के हितों को गिरवी रख दिया है। धालीवाल ने कहा कि अमेरिका के दबाव में 16 मई से भारत पर रूस से सस्ता तेल खरीदने पर लगभग पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत पहले अपनी जरूरत का 60% तेल रूस से सस्ते दामों पर खरीद रहा था, जो अब घटकर केवल 10% रह गया है। अब अमेरिका के इशारे पर महंगा तेल खरीदा जा रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने वाले हैं। सीएनजी के दाम भी पिछले कुछ दिनों में 3 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी, पंजाब विरोधी है। 1 जून से पंजाब में धान की बुआई शुरू हो रही है और तेल महंगा होने का सीधा नुकसान किसानों व आम जनता को होगा।

   

सम्बंधित खबर