अमृतसर| भारत विकास परिषद के प्रधान ननिश बहल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण की अपील का हवाला देते हुए आप सरकार को आड़े हाथों लिया है। ननीश बहल ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों व चीजों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं, ताकि भविष्य के संकट से बचा जा सके। लेकिन दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ढिंढोरा पीटने के लिए रोजाना सैकड़ों बसें एक से दूसरे राज्यों में भेज रहे हैं। इन बसों में हर दिन सैकड़ों-हजारों लीटर डीजल का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस योजना को स्थगित किया जाए।

