अमृतसर| अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली का 54वां वार्षिक सम्मेलन प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़, हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल और काठगढ़ सुधार सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच के अध्यक्षता में हुआ। हिमजन एकता मंच के प्रधान पवन शर्मा, प्रिं. सुरेंद्र कौंडल, अजय शर्मा और राजेश कौंडल सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर पवन शर्मा, राजेश कोंडल, शक्ति पाल सिधर, राकेश शर्मा, राकेश कुमार, सुभाष शर्मा, सुरेन्द्र, सोहन लाल कपिल आदि सदस्यों ने भाग लिया।

