पंजाब में IAS अफसरों के तबादले:डीके तिवारी संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त; अन्य को भी सौंपी नई जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये बदलाव प्रशासनिक आधार पर तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन आदेशों में डीके तिवारी को परिवहन विभाग से संसदीय कार्य विभाग में भेजा गया है। वहीं दिलराज सिंह (IAS - 2005) अब भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तथा पंजाब के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहेंगे। तबादला आदेश में शामिल अधिकारी: डी. के. तिवारी (IAS - 1994) वर्तमान पद: अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग नया पद: अतिरिक्त मुख्य सचिव, संसदीय कार्य विभाग इन्होंने दिलराज सिंह (IAS) की जगह ली है। कमल किशोर यादव (IAS - 2003) वर्तमान पद: तैनाती के लिए उपलब्ध नया पद: प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग साथ ही प्रशासनिक सचिव, निवेश प्रोत्साहन विभाग साथ ही प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग इन्होंने तेजवीर सिंह (IAS) से अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। वरुण रूजम (IAS - 2004) वर्तमान पद: आबकारी आयुक्त, पंजाब एवं कर आयुक्त, पंजाब नया पद: प्रशासनिक सचिव, परिवहन विभाग साथ ही आबकारी एवं कर विभाग के आयुक्त इन्होंने डी. के. तिवारी (IAS) की जगह ली। पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। आदेश की कॉपी-

   

सम्बंधित खबर