अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपर बैठक

अमृतसर| 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पतंजलि योग समिति अमृतसर ने रानी बाग पार्क परिसर में विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी राज कुमार आर्य और योग माता शकुंतला देवी ने की। बैठक में सहजिला प्रभारी गौसेवक पंडित अवन पाराशर और जिला परिचारिका सविता शर्मा ने पिछले वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने इस बार आयोजन को अधिक भव्य करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनुमोदन महासचिव अश्विनी पाराशर, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजू, दविंदर गौतम, रमेश कुमार पटवारी, श्याम सुंदर खुराना, तरसेम सिंह और रमेश ने किया।

   

सम्बंधित खबर