एसआईआर को विधायक कुंवर ने ठहराया सही

अमृतसर| हलका उत्तरी से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से की जा रही एसआईआर को सही बताया। उन्होंने कहा कि इससे डबल वोट वाले केस खत्म होंगे। हाल ही में चुनाव आयोग ने इसे पंजाब मे शुरु करने के लिए कहा है। इस पर उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वह इसमें अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंजाब समेत 16 राज्यों में एसआईआर लागू हो गया है, जो मुख्य रूप से वोटर लिस्ट का संशोधन है। लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं, बल्कि अपना या अपने माता-पिता का 2003 की वोटर लिस्ट वाला डेटा तैयार रखें। मैपिंग के जरिए जाली वोटरों को हटाया जाएगा और सही वोटरों को वोट का हक दिया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर