गुरदासपुर में PSPCL कर्मचारी रिश्वत लेता अरेस्ट:विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दबोचा; वेतन फिक्सेशन के बदले 15 हजार लेने का आरोप
- DSS Admin
- May 29, 2026
गुरदासपुर में विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के अकाउंट ब्रांच के इंचार्ज अमृतपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करने की मंजूरी दी है। इस मामले में आरोपी को विजिलेंस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पर वेतन फिक्सेशन और बकाया राशि जारी करवाने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर निवासी शिकायतकर्ता बिशम्बर दास ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी रिटायरमेंट का डीए और अन्य बकाया राशि का मामला लंबित था, जिसके चलते पीएसपीसीएल गुरदासपुर में अकाउंट ब्रांच के इंचार्ज अमृतपाल सिंह उन्हें परेशान कर रहे थे। रिकॉर्ड बातचीत के सौंपे थे सबूत शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह ने उनका काम करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बिशम्बर दास ने बातचीत को रिकॉर्ड कर विजिलेंस को शिकायत के साथ सौंप दिया। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो गुरदासपुर ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप प्राथमिक तौर पर सही पाए गए। आरोपी अमृतपाल सिंह गुरदासपुर में था तैनात विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और संशोधित एक्ट 2018 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मंजूरी जारी कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतपाल सिंह को उस समय पीएसपीसीएल कार्यालय गुरदासपुर में सरकारी गवाह की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

