चौधरी हरी सिंह नगर, जोड़ा फाटक स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन मंडली द्वारा भजनों का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में पं. अनिल शर्मा शास्त्री की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति ने बताया कि समाज में भाईचारे और धार्मिक भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

