श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव

अमृतसर | एयरपोर्ट रोड स्थित ज्ञान मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह सभी साधकों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव द्वारा सिखाई गई सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। शाम को आयोजित सत्संग में भक्तों ने भजनों का आनंद लिया, जिसका संचालन दिल्ली से विशेष रूप से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग के सुप्रसिद्ध गायक निखिल रेखी ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और सेवादारों ने गुरुदेव के दिव्य ज्ञान और समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

   

सम्बंधित खबर