भास्कर न्यूज | अमृतसर जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि रक्तदान कई जिंदगियों को बचाने में सहायक होता है। गंभीर मरीजों, दुर्घटना के घायलों और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता रहती है। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद नियमित रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. प्रीतविन, अमरदीप सिंह, डॉ. रेखा राणा और डॉ. वरुण जोशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

