चुघ के शपथ ग्रहण पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अमृतसर | भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुघ के दोबारा राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह जताया। संसद से सीधे प्रसारण के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और मिठाइयां बांटीं। भाजपा मीडिया पैनलिस्ट हेमंत पिंकी और सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि चुघ का दोबारा चुना जाना पंजाब और देश के भाजपा परिवार के लिए गर्व की बात है। वे संसद में पंजाब के हितों और विकास के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। इस मौके पर अनुज भंडारी, शेखर लूथरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर