बरनाला में प्रेमिका से परेशान होकर ​व्यक्ति ने दी जान:पत्नी ने महिला पर लगाए रुपए-गहने हड़पने और मानसिक प्रता​डि़त करने के आरोप

पंजाब के बरनाला जिले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है ताकि मौत के असल कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सके। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा की पत्नी सुमन कौर ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुमन का आरोप है कि उसके पति जसपाल के एक महिला से संबंध थे। पत्नी का दावा है कि जसपाल ने महिला पर काफी पैसा खर्च किया था। यहाँ तक कि उसने अपने घर का कीमती सामान और कई गहने तक बेचकर उस महिला की आर्थिक मदद की थी। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच और मानसिक प्रताड़ना शिकायत के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब जसपाल ने महिला को दिए हुए अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। सुमन कौर ने आरोप लगाया कि जब भी उसका पति उधारी वापस मांगता, तो महिला उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती और गाली-गलौच पर उतर आती थी। आरोप है कि महिला जसपाल को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिससे वह गहरे तनाव में रहने लगा था। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों के मुताबिक, लगातार बढ़ते मानसिक तनाव और महिला के व्यवहार से तंग आकर जसपाल सिंह ने अंततः कोई जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान जसपाल की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी थाना सिटी-1 बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि सुमन कौर के बयान के आधार पर आरोपी महिला लक्षदीप कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल आरोपी महिला की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर