संगरूर में युवक ने जहर निगलकर किया सुसाइड:कर्ज से परेशान था, मां-बेटी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR

संगरूर जिले के धूरी क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर मिल रही धमकियों से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर एक महिला और उसकी बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी अनु ने पुलिस को बताया कि लगभग 10 साल पहले उन्होंने मनोज रानी नामक महिला से 40 हजार रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। परिवार का दावा है कि वे लंबे समय से हर महीने करीब 4 हजार रुपए ब्याज के रूप में चुका रहे थे। जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवक की मौत अनु के अनुसार, पिछले कुछ समय से मनोज रानी मूल राशि वापस करने का लगातार दबाव बना रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मनोज रानी उनके घर आई और पैसों की मांग को लेकर विवाद किया। इस दौरान कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धमकियां भी दी गईं। परिवार का कहना है कि इन घटनाओं के बाद प्रदीप कुमार काफी तनाव में रहने लगा था और मानसिक रूप से परेशान था। बढ़ते दबाव के कारण प्रदीप कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने की मामले में जांच की मांग थाना सिटी धूरी के प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मनोज रानी और उसकी बेटी पायल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी तक भी पहुंचा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गंभीर जांच करने की मांग की है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो।

   

सम्बंधित खबर