फरीदकोट में किसानों ने गवर्नर का पुतला फूंका:चंडीगढ़ लाठीचार्ज का किया विरोध; बोले- मांग रखने से पहले रोका, केंद्र सरकार कर रही धक्केशाही
- DSS Admin
- May 16, 2026
फरीदकोट के कोटकपूरा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसान संगठनों ने पंजाब गवर्नर का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले चंडीगढ़ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर रोष जताया। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब भर के किसान चंडीगढ़ में पंजाब के गवर्नर को मांग पत्र देने जा रहे थे। इस दौरान पंजाब के पानी, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता सहित किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपा जाना था, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर किया लाठीचार्ज किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया और इस दौरान महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। प्रदर्शनकारी बोले- किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है केंद्र सरकार इस मौके पर जसप्रीत सिंह, अमृतपाल कौर समेत अन्य प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब के किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जबरन कार्रवाई की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

