फरीदकोट बिजली कर्मचारी ने किया सुसाइड:पेड़ पर लटका मिला शव; मानसिक परेशानी में था
- DSS Admin
- May 22, 2026
फरीदकोट जिल के कोटकपूरा के मुक्तसर रोड स्थित बिजली ग्रिड में एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांधी बस्ती कोटकपूरा निवासी सतवीर सिंह (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतवीर सिंह पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी परेशानी के चलते वीरवार रात उसने ड्यूटी के दौरान ही बिजली ग्रिड के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिजली ग्रिड में लगी थी ड्यूटी वह पिछले कुछ वर्ष से पावरकॉम में कांट्रेक्ट पर कार्यरत था और इन दिनों उसकी ड्यूटी बिजली ग्रिड में लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी-एएसआई इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

