अबोहर में पिकअप से कुचलकर महिला की हत्या:मृतका अपने भाई को बचाने आई थी, तीन दिन पुरानी रंजिश में वारदात

अबोहर के गांव गिद्दड़ांवाली में बुधवार रात एक महिला की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंची थी, तभी पुरानी रंजिश के चलते पिकअप सवार तीन युवकों ने उसे निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव गिद्दड़ांवाली निवासी गोगी पत्नी पप्पू (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीन दिन पहले हुई थी कहासुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का भाई जसकरण गांव में टैंपू चलाता है। करीब तीन दिन पहले उसके टैंपू और गांव के कुछ लोगों की पिकअप के बीच टक्कर हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौच हुई थी, हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात जसकरण अपना टैंपू लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी बहन गोगी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान पिकअप सवारों ने उसे वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

   

सम्बंधित खबर