फाजिल्का में महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार:102 ग्राम हेरोइन बरामद, बाइक जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
- DSS Admin
- May 21, 2026
फाजिल्का की चौकी घुबाया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान लमोचड़ कलां नहर के साथ बने स्टेडियम के पास मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर महिला और युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद तलाशी के दौरान उनके पास से 102 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरमेज कौर पत्नी सोना सिंह निवासी सुखेरा बोदला और अजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी महालम उर्फ चक बलोचा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वे हेरोइन की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

