आमिर ने राजू बनकर बढ़ाई दोस्ती, धर्म परिवर्तन कराकर करना चाहता था शादी
- DSS Admin
- May 17, 2026
लखनऊ, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार काे एक शादीशुदा युवक द्वारा दूसरे धर्म की युवती को अपनी पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
चिनहट इलाके में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह मुझ पर धर्म परिवर्तन कराने के साथ ही शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी दी गई। पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम राजू बताया था। धीरे-धीरे उसके साथ नजदीकी बढ़ी, उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
उसने बताया कि कुछ दिन बाद पता चला कि उसका असली नाम आमिर है तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया। उसने कुछ प्राइवेट वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद वह अपना असली रुप दिखाने लगा और धर्म परिवर्तन के साथ शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने इस मामले को लेकर तकरोही पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
---------------

