फाजिल्का में खेत से मिला हेरोइन का पैकेट:पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डिलीवरी, मंगवाने वालों की तलाश जारी
- DSS Admin
- May 22, 2026
फाजिल्का जिले में जलालाबाद के चक्क बाजीदा इलाके में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान से आई हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हेरोइन का वजन करीब 518 ग्राम है। सूचना पर चौकी घुबाया पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने इस हेरोइन के पैकेट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार यह हेरोइन पाकिस्तान से हिंदुस्तान में कैसे आई, और किन लोगों ने इसे मंगवाया है। इसके लिए खुफिया सोर्स एक्टिव किए गए हैं। खेत में मिला हेरोइन का पैकेट चौकी घुबाया पुलिस के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांव चक्क बाजीदा में किसान के खेत में पीली टेप में लिपटी हुई कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी है। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ने संयुक्त तौर पर मिलकर इलाके को सील कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान किसान के खेत से एक हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ। जिसका वजन करीब 518 ग्राम है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि हीरोइन के पैकेट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उनके द्वारा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, और तफ्तीश की जा रही है कि भारत में कौन तस्कर है। जिन्होंने यह हेरोइन की खेप मंगवाई है। फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। जांच दौरान जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए यह हेरोइन की खेप आई है। जो सरहदी इलाके में तारबंदी से दूर खेत से बरामद हुई है।

