फाजिल्का में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद:नशे के खेप लेकर आया था, बैटरी खत्म होने या तकनीकी खराब होने के कारण खेतों में गिरा

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस और बीएसएफ लगातार पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को मार गिरा रहे हैं। इनसे भारी मात्रा में हेरोइन और दूसरे नशे के साथ हथियार बरामद किए जा रहे हैं। गुरुवार को फाजिल्का में भारत पाकिस्तान सरहद के पास पाकिस्तान से आया एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव चक्क बाजीदा में किसान के खेत में ड्रोन गिरने की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया । जिसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया तो खेत से ड्रोन बरामद हुआ । इस मामले में जलालाबाद सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है । खेतों पड़े ड्रोन को देखकर पुलिस को दी सूचना जानकारी देते हुए पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि बीएसएफ द्वारा उन्हें सूचना मिली कि गांव चक्क बाजीदा के खेतों में ड्रोन पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बीएसएफ के साथ मिलकर इलाके को सील कर दिया । सर्च ऑपरेशन दौरान ड्रोन की बरामदगी हुई । उन्होंने बताया कि गांव के किसान के खेत में गेहूं के नाड़ में एक ड्रोन पड़ा हुआ मिला है। जिसे अपने कब्जे में लेकर थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। हेरोइन की सप्लाई कर वापस लौट रहा था गुरनाम सिंह ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि ड्रोन हेरोइन की डिलीवरी करने के बाद लौट रहा था कि बैटरी खत्म होने या फिर तकनीकी कमी होने से वह गिर गया । फिलहाल पुलिस द्वारा खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए और जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।

   

सम्बंधित खबर