फाजिल्का में नशे से युवक की मौत:शव के पास मिला इंजेक्शन, सरपंच बोले- गांव में बेचा जा रहा नशा पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पंजाब भले नशे के खिलाफ अभियान भले बड़े अभियान का दावा कर रही है पर नशे की जड़ें इतनी गहरीं हैं कि गांव तक में यह जान ले रहा है। ताजा मामला फाजिल्का क्षेत्र के गांव नुकेरिया से मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत हो गई है। मौत का कारण नशा ही माना जा रहा है। गांव के सरपंच ने माना है कि उनके गांव में नशा बेचा जा रहा है। इस पर सख्त एक्शन लेने की मांग की जा रही है। मृतक गुरप्रीत सिंह का शव नहर के पास मिला है। वह करीब दो घंटे पहले ही घर से निकला था। शव के पास नशे का इंजेक्शन बरामद हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस से गांव में नशा बेचने की कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। नहर से पानी लेने गया था तीन घंटे बाद खोजते परिजन पहुंचे तो मृत पड़ा था परिजनों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह कल पानी लेने के लिए नहर की ओर गया था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो से तीन घंटे बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। उनका कहना है कि शव के पास से इंजेक्शन भी मिला है। ग्रामीण बोले- नशे की भेंट चढ़ा, दो बच्चों को अनाथ कर गया नशे के सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की माँ ने बताया कि उसका लड़का कभी कभी नशे का सेवन करता था जो गांव से ही नशा खरीदता था । मृतक की माँ ने बताया कि उसका लड़का आज नशे की भेंट चढ़ गया और पीछे दो बच्चे छोड़ गया है । जिसपर उनके द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है । कई युवा गांव में नशे के शिकार, लेकिन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान गांव के बग्गा सिंह ने बताया कि उनके गांव में नशा बिक रहा है । यही वजह कि उनके गांव का गुरप्रीत सिंह भी इसी की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह भी साथी युवाओं के साथ मिलकर इस नशे जाल में फंस गया और नशे का सेवन करने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन्होंने गांव स्तर पर कई बार आवाज़ उठाई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। और अब हालात ये है कि नौजवान नशे में बर्बाद हो रहे है । पड़ोसियों पर नशा बेचने का आरोप गांव के सरपंच जीत सिंह ने बताया कि उनके घर के आस पास के दोनों पड़ोसी सरेआम नशा बेचते है। कई बार पुलिस को शिकायत की ओर खुद भी रोकने का प्रयास किया कमेटी भी बनाई है। लेकिन नशे की बिक्री बंद नहीं हो रही । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के साथ के बिना नशा बंद नहीं किया जा सकता । आज हालात ये है कि गांव के चार से पांच युवा नशे की वजह से मौत को गले लगा चुके है।

   

सम्बंधित खबर