मोतियाबिंद के 35 ऑपरेशन किए

भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन नजदीक वर्कशॉप चौक में रविवार को आयोजित मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ 850 से अधिक जरूरतमंद मरीजों ने लाभ प्राप्त किया था। शिविर के दौरान लगभग 120 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु परामर्श दिया गया था, जिनमें से अब तक 35 से अधिक मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा चुके हैं। डॉ. गगनदीप सिंह (रेटिना विशेषज्ञ) एवं उनकी टीम द्वारा आधुनिक लेजर तकनीक की सहायता से बिना चीरे एवं बिना टांके के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। इसके अतिरिक्त 10 मरीजों की आंखों की एंजियोग्राफी, 20 से अधिक मरीजों की सिप्ला की पोर्टेबल स्कैन मशीन द्वारा रेटिना स्कैनिंग तथा 12 मरीजों को याग लेजर उपचार की सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। साथ ही 70 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दृष्टि सुधारक चश्मे भी वितरित किए गए हैं। संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि यह शिविर विदेशों में रह रहे भारतीयों द्वारा अपने देश के जरूरतमंद नागरिकों के लिए दिया गया एक बहुमूल्य योगदान है। यहां आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, उमेश ढींगरा, प्राण नाथ भल्ला, देश बंधू भल्ला, इंजी शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, भावना सनवाल, सुमन खन्ना, राकेश शर्मा, प्रो. अमर नाथ मित्तल व अन्य लोग उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर