नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) महिला मंच, जालंधर ने डॉ. रीना कक्कड़ की अध्यक्षता में स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष सीएमई कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना और जांच व उपचार से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना रहा। मुख्य वक्ता डॉ. अमिता सैनी ने स्तन कैंसर जागरूकता, बचाव एवं शीघ्र पहचान विषय पर व्याख्यान में इसे महिलाओं में सबसे सामान्य कैंसर बताते हुए समय पर पहचान की अहमियत रखी। इस अवसर पर डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. वीणा गुम्बर, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. वनिता गोस्वामी और डॉ. तमन्ना बहल समेत अन्य उपस्थित रहे।

