भारत विकास परिषद ने स्टेशनरी बांटी

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत विकास परिषद भवन में पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता मेंे 30 बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर लोकेश बजाज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में विशेष रूप से छात्रवृति वितरण समारोह के प्रोजेक्ट डायरेक्ट राज सभ्रवाल, पर्यावरण गतिविधि प्रमुख अनिल शर्मा, डीके छाबड़ा, अशोक बजाज पहुंचे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ।

   

सम्बंधित खबर