भास्कर न्यूज | जालंधर आरएमबी जालंधर चैप्टर का इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन पूर्व चेयरमैन आर्किटेक्ट जसकीरत सिंह की अगुवाई में हुआ। इसमें बतौर मुख्यअतिथि संजय सरीन और संजीव सेठी पहुंचे। इस दौरान चेयरमैन के पद पर राजेश बाहरी की ताजपोशी की गई। अपनी टीम के अन्य पदाधिकारी सेक्रेटरी एडवोकेट अमनदीप कौर, कोषाध्यक्ष पुनीत जिंदल, चैप्टर मेंटर धन्या नायर, उप चेयरमैन सीमा अबरोल, चैप्टर ट्रेनर आर्किटेक्ट जसकीरत सिंह, गुरिंदर जौली, पुनीत चड्ढा, रजित सेठी, मोहित सरीन, लक्ष्य अग्रवाल आदि के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश बाहरी ने बताया कि इस आरएमबी चैप्टर का उद्देश्य अपने कार्य का विकास करना और इस चैप्टर के अनुशासन को बनाए रखना है। आए हुए मेहमानों ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नए चुने चेयरमैन और सेक्रेटरी को बधाई देते हुए उन्हें हर तरह से सहयोग देने का भरोसा दिया। यहां डॉ. रमनदीप ओबराय, डॉ. पीयूष सूद, डॉ. जेपी सिंह, हरसिमरन जोत सिंह, राजा सिंह, गुनीत कौर, राजू धीर, कुलवंत सिंह, शीतल शर्मा, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह, कंवलनैन सैनी, स्वीटी सैनी मौजूद थे।

