चंडीगढ़ में पंजाब BJP प्रधान-हरियाणा CM करेंगे संबोधित:थोड़ी देर में बड़े नेता को करवा सकते जॉइन, राजनीतिक गलियारों में हलचल, टूट के बाद सतर्क है आप
- DSS Admin
- May 11, 2026
चंडीगढ़ में कुछ ही देर में BJP पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ और हरियाणा सीएम नायब सैनी प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करेंगे। बीजेपी के 2 बड़े नेताओं के संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हैं। बंगाल चुनाव के बाद पहली बार भाजपा के बड़े नेता लोगों को संबोधित करने जा जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुनील जाखड़ और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी किसी बड़े नेता की जॉइनिंग करवा सकते हैं। जाइन करने वाला नेता जिला संगरूर का हो सकता है। अभी तक जाइनिंग के बारे में किसी भी नेता ने कुछ भी साफ नहीं किया है। हालांकि, आप के नेता बीजेपी की मीटिंग को बड़े करीब से देख रहे हैं। महत्वपूर्ण जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की तरफ से स्टेट मीडिया हेड वीनित जोशी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि 11 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय, सेक्टर 37 में दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस और महत्वपूर्ण जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सैनी-जाखड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे इस विशेष अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनकी मौजूदगी में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां और जॉइनिंग होंगी।

