शतरंज कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में शतरंज कोचिंग सेंटर की क्लासों का आरंभ किया। इसकी शुरुआत पूर्व प्रधान ललतेश भसीन द्वारा की गई। दिनेश गेरा को कोच नियुक्त किया। साथ ही अंडर-11,अंडर-9,अंडर- 7 के बच्चों का टूर्नामेंट करवाया गया। मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा द्वारा शीर्ष 5 विजेताओं को ट्रॉफी एंव सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पदक प्रदान किए गए। प्रधान सिद्धू ने बताया कि लायंस भवन में बच्चों की शतरंज क्लासें पहली शाम 5 : 30 बजे एव दूसरी क्लास शाम 6 : 30 बजे लगेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, मनीष चोपड़ा, नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, वाइस प्रधान-2 सतबीर सिंह भाटिया, चैस कोच दिनेश गेरा, जायंट सचिव जगन नाथ सैनी, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, मीडिया इंचार्ज साहिल , निखिल, ऐके बहल, सेवा सिंह, कंवरदीप व अन्य उपस्थित हुए।

   

सम्बंधित खबर