जालंधर | देश भगत यादगार हॉल में पंजाब मुलाजिम और पेंशनर्ज सांझा फ्रंट की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन के उपरांत कर्मचारियों और पेंशनरों ने देश भगत यादगार हॉल से प्रेस क्लब होते हुए बीएमसी चौक तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कन्वेंशन की शुरुआत में साथी सुरिंदर कुमार पुआरी ने घोषणा-पत्र पेश किया। इसके समर्थन में सांझा फ्रंट के कन्वीनर सतीश राणा, धनवंत सिंह भट्टल, जर्मनजीत सिंह, भजन सिंह गिल, सुखदेव सिंह सैनी, करम सिंह धनोआ, कुलविंदर सिंह ढिल्लो और मनजीत सिंह बासरके ने कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को उठाया।

