जालंधर के दमोरिया पुल के नीचे लगी आग:दूर-दूर तक फैला धुआं, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें

जालंधर के दमोरिया पुल के पास गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल के नीचे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग कूड़े-कचरे और प्लास्टिक के लिफाफों में लगी थी। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दमोरिया पुल के नीचे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी मात्रा में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। लोगों का कहना है कि दमकल विभाग का दफ्तर नजदीक होने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब 25 से 30 मिनट का समय लग गया। हालांकि टीम पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन मौके पर डिवीजन नंबर-3 की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित करवाया और लोगों को आग वाली जगह से दूर रहने की अपील की। वहीं रेलवे पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी धुएं को देखकर मिली। उन्होंने कहा कि यहां अक्सर कूड़े के ढेर में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग कूड़े-कचरे में लगी थी, लेकिन यह हादसा था या किसी की शरारत, इसे लेकर जांच जारी है।

   

सम्बंधित खबर