जालंधर में महज ₹500 के लिए परिवार की पीटा:तीन-चार युवकों ने सरेराह परिवार पर किया हमला,गाड़ी तोड़ी और पैसे छीनकर हुए फरार

जालंधर में 500 के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उनकी एक्टिवा स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले के दौरान पीड़ित परिवार से कुछ पैसे भी छीन लिए गए। इंसाफ की गुहार लेकर पीड़ित परिवार जालंधर के थाना नंबर 13 में पहुंचा है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि आरोपी पक्ष के साथ पैसों के हिसाब-किताब को लेकर कुछ अनबन चल रही थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी कह रहे थे कि पैसे डायरी या खाते में लिखे हुए हैं, जबकि मामला महज ₹500 के आसपास का था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। तीन-चार युवकों ने किया हमला पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी सास के साथ कहीं जा रहा था तो अचानक तीन-चार युवकों ने उन पर धावा बोल दिया। पीड़ितों का कहना है कि वे रोज़ाना मेहनत-मजदूरी करने जाते हैं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। महिला के साथ बदसलूकी और गाड़ी में तोड़ा हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू और सास के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान हमलावरों ने उनकी एक्टिवा स्कूटी पर भी हमला किया, जिससे गाड़ी काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने आगे बताया की आते ही हमारे ऊपर हमला कर दिया। हमारी एक्टिवा स्कूटी को तोड़ दिया और हमारी बहु-बेटियों के साथ बदसलूकी की। हमारे पास जो पैसे थे, वे भी इस हंगामे के दौरान छीन लिए गए। इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार जालंधर के थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उनके पास आरोपियों के नंबर और कुछ अन्य सबूत भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि महज ₹ कुछ हजार रुपयों के लिए किसी पर इस तरह का जानलेवा हमला करना बेहद निंदनीय है और वे आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं।पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर और मौके के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

   

सम्बंधित खबर