जालंधर में पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश:आग लगाने से पहले पुलिस ने रोका; बोला- प्रापर्टी डीलर ने पैसा लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई

जालंधर के गुरु रविदास चौक पर आज दोपहर प्रापर्टी डीलर से परेशान व्यक्ति ने खुद पर डीजल डाल लिया। इससे पहले की वो आग लगाता चौक पर खड़े पुलिस ने कर्मी ने उसे देख लिया और रोक लिया। व्यक्ति की पहचान सोनू निवासी कोट सदीक के रूप में हुई है। एसआई नत्थू सभ्रवाल ने बताया कि गुरु रविदास चौक पर एक व्यक्ति हाथों में कैन पकड़कर शोर मचा रहा था। उसके सामने ही उसने अपने ऊपर डीजल डाल लिया। जब व्यक्ति को रोका तो उसने बताया कि प्रॉपर्टी के लेन-देन को लेकर विवाद है। रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाते हुए सोनू ने कहा कि उसने इससे प्लाट लिया था। इसका पैसा भी भर दिया, लेकिन रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई जा रही थी। इससे परेशान होकर वह खुद को आग लगाकर मर जाना चाहता है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को थाना भार्गव कैंप में भेज दिया गया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर प्रापर्टी डीलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 5 पाइंट में पढ़ें पीड़ित सोनू की पूरी कहानी…

   

सम्बंधित खबर