जालंधर | पंजगोत्रा बिरादरी के वार्षिक हाड़ मेला और कुलदेवता पूजन नव निर्माण बुआ दाती जी मंदिर, काला सिंघा रोड, पिंड चुगावां के नजदीक, जालंधर में आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू भी पहुंचे। उन्होंने इसे धार्मिक और सामाजिक परंपरा से जुड़ा आयोजन बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्कृति, भाईचारे और समाज की एकता का प्रतीक हैं। यहां पंजगोत्रा निर्माण देव अस्थान सभा के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव राजिंदर कुमार और कोषाध्यक्ष सतपाल के अलावा कृष्ण लाल, राम लाल भगत, अमृत भगत, पृथ्वी, बिशंभर लाल, विजय, बलविंदर, रोशन लाल, विनय भगत, सुरिंदर भगत, अमित भगत, करण भगत, शुभम भगत और रिदम भगत भी मौजूद रहे।

