पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य की 09 दिवसीय कथा का लखनऊ में हुआ भव्य शुभारंभ
- DSS Admin
- Jun 01, 2026

लखनऊ, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में सोमवार से पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की 09 दिवसीय श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कथा आयोजक डाॅक्टर नीरज बोरा ने विख्यात संत, जगद्गुरु रामभद्राचार्य की आरती उतारी और स्वागत किया। यह कथा 0 1 जून से 09 जून तक होगी।
पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों का संदेश देंगे। लखनऊ उत्तर के भाजपा विधायक एवं श्री राम कथा आयोजन समिति के संरक्षक डा. नीरज बोरा ने बताया श्री राम कथा प्रतिदिन सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना को मजबूत करने का माध्यम भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, सदाचार और कर्तव्यबोध की भावना का विस्तार होता है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य शिक्षा, साहित्य और अध्यात्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए देशभर में सम्मानित हैं।
---------------

