जालंधर | नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर पंजाब स्टूडेंट्स फेडरेशन (पीएसएफ) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक होना शिक्षा तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है। पीएसएफ के सूबा प्रधान रवि लौहगढ़ और प्रदेश जनरल सचिव गगनदीप ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं है, बल्कि लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों पर असर डालने वाली गंभीर विफलता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके। यदि जल्द न्याय और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो संगठन की ओर से राज्यस्तरीय विरोध किया जाएगा।

