होशियारपुर में बुजुर्ग को डंडों से पीटा-VIDEO:घायल को PGI किया गया है रैफर, युवकों की बातचीत में कूदा था, इसके बाद कर दी पिटाई

होशियारपुर के चब्बेवाल एरिया के गांव जैतपुर में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग को गली में पीट दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक बुजुर्ग को डंडे से पीटते हुए नजर आते हैं। बुजुर्ग चिल्लाता रहता है लेकिन युवक उसे पीटते रहते हैं। बुजुर्ग को पीटने के बाद युवक वहां से निकल जाते हैं। बुजुर्ग की पहचान 60 साल के सुखजिंद सिंह के रूप में हुई है। गांव के ही लोगों ने उसे पहले होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर है और पुलिस अभी उसका बयान लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। चब्बेवाल थाना की ASI त्रिलोचन सिंह ने बताया की IO परमजीत सिंह इस केस को देख रहे हैं। वह बुजुर्ग का बयान लेने के लिए चंडीगढ़ गए हैं। बुजुर्ग के बयान के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि 3 दिन पहले गांव के कुछ युवक गली में किसी विषय पर बात कर रहे थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा बुजुर्ग सुखजिंद्र उनकी बातचीत में कूद गया और उनको कुछ कहना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने क्या कहा था ये बात उसके बयान और युवकों की पूछताछ के बाद ही क्लीयर हो पाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और युवकों ने बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। ये भी पता चला है कि बुजुर्ग के बच्चे जवान हैं और शादीशुदा हैं। बुजुर्ग की अपने बेटों के साथ भी ठीक संबंध नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों से पता चला है कि बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद चंडीगढ़ में दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से शादी की है, वो महिला हंगामा करती है जिससे पंचायत सहित गांव के लोग परेशान हैं। 3 पाइंट में जानें झगड़े के कारण... पुलिस शिकायत के बाद कर रही जांच थाना चब्बेवाल के ASI त्रिलोचन सिंह ने बताया कि इस केस के जांच अधिकारी परमजीत सिंह हैं। अभी बुजुर्ग के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। वो घर पर बयान लेने गए थे लेकिन बाद में पता चला कि बुजुर्ग को चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया है। अभी जांच अधिकारी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। बुजुर्ग के बयान दर्ज होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। बाकी बुजुर्ग के बायान आने के बाद ही पूरा मामला क्लीयर होगा की 23 मई को इनके और आरोपियों के बीच क्या बात हुई थी कि नौबत पिटाई तक आ गई।

   

सम्बंधित खबर